उत्तर प्रदेश के शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकाण्ड में यह खबर बहुत राहत भरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि अंकित बालियान के हत्याकाण्ड को सुलझाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

UP News : उत्तर प्रदेश के चर्चित अंकित बालियान हत्याकाण्ड में बहुत बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकाण्ड में यह खबर बहुत राहत भरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि अंकित बालियान के हत्याकाण्ड को सुलझाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। UP News
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की कमाल प्रदेश के ADJ (LO) यानी अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पास होती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ADJ (LO) का पद प्रदेश के प्रसिद्ध IPS अधिकारी अमिताभ यश के पास है। साथ ही IPS अमिताभ यश उत्तर प्रदेश की STF के भी मुखिया है। अमिताभ यश ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के शामली में हुए अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंकित बालियान की हत्या में शामिल शॉर्प शूटरों की पहचान कर ली है। उत्तर प्रदेश के ADJ (LO) अमिताभ यश ने दावा किया है कि जल्दी ही अंकित बालियान के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को अधिकारिक रूप से तथा एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को गैर अधिकारिक रूप से हिरासत में लिया है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक, यूट्यूबर और कलाकार अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिम से निकलने के बाद अंकित को जिस तरह चार हमलावरों ने घेरकर गोलियों से छलनी किया, उसका खौफनाक घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। पुलिस की जांच के अनुसार पूरी वारदात महज 22 सेकंड में अंजाम दी गई। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और इसके बाद मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकित के शरीर में नौ गोलियां लगीं, जबकि पांच गोलियां शरीर के भीतर फंसी मिलीं। हत्याकांड की जांच अब केवल शामली तक सीमित नहीं है। पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में दबिश दे रही हैं। जांच में पानीपत और करनाल के शूटरों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही संदिग्धों के मोबाइल नंबर, संपर्कों और लोकेशन की जांच की जा रही है। UP News
अंकित बालियान बुधवार शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी क्षेत्र में स्थित जिम से बाहर निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते और कार में बैग रखते दिखाई देते हैं। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचते हैं। हमलावरों ने अंकित को घेर लिया और बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अंकित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में कई गोलियां चलाई गईं और हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से निकल गए। पूरी वारदात करीब 22 सेकंड में समाप्त हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद एक हमलावर फोन पर बात करता हुआ भी दिखाई देता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने फोन पर किसी व्यक्ति को वारदात की जानकारी देते हुए 'काम पूरा' होने की सूचना दी थी। यह पहलू जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। UP News
वारदात में हमलावरों ने बड़ी संख्या में गोलियां चलाईं। अलग-अलग रिपोर्टों में फायरिंग की संख्या 18 से 25 राउंड तक बताई गई है, जबकि पुलिस जांच में 20 से अधिक राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया है। पोस्टमार्टम में अंकित के शरीर में नौ गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच गोलियां शरीर के अंदर ही फंसी मिलीं। इससे साफ है कि हमलावरों का उद्देश्य केवल डराना या घायल करना नहीं, बल्कि अंकित की हत्या करना था। UP News
शामली पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या में हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों की भूमिका हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के चेहरे, कद-काठी और कपड़ों का मिलान कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर शामली कब पहुंचे, उन्होंने कहां ठहराव किया, किस वाहन का इस्तेमाल किया और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। इसके लिए वारदात से पहले और बाद के सीसीटीवी फुटेज को जोड़ा जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद आरोपी हरियाणा या दिल्ली की तरफ भागे हैं। इसी आधार पर शामली के अलावा रोहतक, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई है। UP News
अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंकित गैंग के विरोधियों के संपर्क में था और गोगी से जुड़ी घटना पर उसने गाना बनाया था। पोस्ट में आगे भी वारदात की धमकी दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सोशल मीडिया पर सामने आई इस कथित जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए यह जांच का विषय बना हुआ है कि पोस्ट वास्तव में किसने की और पोस्ट करने वाला व्यक्ति हत्याकांड में कितना शामिल था। UP News
मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब गायक-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया और हत्या की वजह व्यक्तिगत विवाद तथा कथित गाली-गलौज को बताया गया। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस भी अभी यह सत्यापित कर रही है कि वीडियो वास्तव में भूपेंद्र ढींगरा का है तथा उसमें किया गया दावा कितना सच है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र मूल रूप से गुरुग्राम का बताया जा रहा है और उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह वास्तव में हत्याकांड में शामिल है या केवल सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला व्यक्ति है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं हत्याकांड के बाद कोई आरोपी कर्नाटक की ओर तो नहीं गया। UP News
अंकित बालियान की पहचान केवल गायक के रूप में नहीं थी। वह हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। उनके कुछ गाने और सोशल मीडिया गतिविधियां भी पुलिस जांच का हिस्सा बन गई हैं। गोगी गैंग के नाम से सामने आई कथित पोस्ट में एक पुराने गाने और गैंग से जुड़े विवाद का उल्लेख किया गया है। इसी वजह से पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंकित किसी आपराधिक गिरोह के विवाद में सीधे तौर पर शामिल थे या उनके संगीत और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर किसी पक्ष ने उन्हें निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्टों में उनके चर्चित गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' का भी उल्लेख हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके किसी गाने, सोशल मीडिया पोस्ट या संपर्क के कारण किसी गैंग से उनका विवाद बना था। UP News
जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि चार शूटरों ने अंकित को इतनी सटीकता से कैसे निशाना बनाया। वारदात के तरीके से पुलिस इस संभावना को भी खंगाल रही है कि हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की जानकारी थी। उन्हें यह पता था कि अंकित किस समय जिम से बाहर निकलते हैं और किस जगह अपनी कार तक जाते हैं। इसलिए पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या किसी स्थानीय व्यक्ति ने शूटरों को अंकित की गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसके साथ ही वारदात से पहले अंकित से संपर्क करने वाले लोगों, फोन कॉल और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों को जांच में लगाया है। शामली के अलावा आसपास के जिलों तथा हरियाणा में भी पुलिस टीमें सक्रिय हैं। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच भी मामले के तार जोड़ने में लगी हैं। जांच एजेंसियां केवल शूटरों की पहचान तक सीमित नहीं हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश कहां तैयार हुई, हथियार कहां से आए, शूटरों को किसने बुलाया और वारदात के बाद उन्हें सुरक्षित निकालने में किसने मदद की। UP News
अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रशंसक जुटे थे। लोगों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। परिवार की ओर से भी पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव है। मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सपा सांसद इकरा हसन और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सहित कई नेता परिवार से मिल चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अंकित के पिता से फोन पर बात की। अंकित की पत्नी ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस जांच पर असंतोष जताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगी। यह बयान मामले की गंभीरता और परिवार के आक्रोश को दर्शाता है। हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार भी सक्रिय हुई है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले को लेकर बात की और पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन चार हमलावरों तक पहुंचना है, जिन्होंने महज कुछ सेकंड में अंकित की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, संदिग्धों से पूछताछ और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों को जोड़कर पुलिस हत्याकांड की पूरी कड़ी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने अंकित बालियान हत्याकांड में अनेक सवाल मौजूद है। इन सवालो को हम क्रमवार नीचे प्रकाशित कर रहे है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनेक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रखी है तथा हरियाणा-दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिश जारी है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस
महानिदेशक (ADG LO ) अमिताभ यश का कहना है कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब देखना होगा कि 22 सेकंड में अंजाम दिए गए इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी साजिश और शूटरों तक उत्तर प्रदेश पुलिस कितनी जल्दी पहुंच पाती है। UP News
विज्ञापन