उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद युवती के अपहरण की आशंका जताई जाने लगी और पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद युवती के अपहरण की आशंका जताई जाने लगी और पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के मुताबिक, घटना नेशनल हाईवे पर भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल के सामने की है। वीडियो में कुछ लोग एक युवती को वाहन में बैठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई और युवती के बारे में पता लगाया। UP News
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोगों के बीच युवती के अपहरण की चर्चा शुरू हो गई। वीडियो में सड़क पर युवती को वाहन में बैठाने को लेकर हंगामे जैसी स्थिति दिखाई दे रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे वाहन के नंबर की जांच की। इसके बाद पुलिस की टीम युवती और उसके परिजनों तक पहुंची। UP News
रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के अनुसार, युवती प्रयागराज की रहने वाली और बालिग है। पुलिस के मुताबिक वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बिना बताए वाराणसी आ गई थी। युवती के घर से चले आने के बाद उसके पिता और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों को युवती के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। UP News
पुलिस के अनुसार, युवती को तलाशते हुए उसके पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन रोककर पहले युवती को समझाने और अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन युवती उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने उसे जबरन वाहन में बैठाया और अपने साथ लेकर चले गए। इसी दौरान हुई घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो बाद में सोल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ के दौरान पुलिस को युवती के परिवार के बारे में जानकारी मिली और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आई। UP News
रोहनिया पुलिस के अनुसार, जांच में युवती को किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अगवा किए जाने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो के आधार पर जिस घटना को अपहरण समझा जा रहा था, वह अपहरण का मामला नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। UP News
युवती को सड़क से जबरन वाहन में बैठाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। वीडियो के आधार पर लोग इसे अपहरण की घटना मान रहे थे। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक युवती को उसके पिता और परिजन ही अपने साथ लेकर गए थे। पुलिस के स्पष्टीकरण के बाद वायरल वीडियो को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। UP News
विज्ञापन