विज्ञापन
UP Crime : लड़़की परिजनों से यह कहकर घर से निकली कि वो एक युवक के साथ काम के सिलसिले में प्रयागराज जा रही है।

UP News: लखनऊ में एक 19 साल की युवती ने नहर में कूद गई। उसे जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की का अपने एक दोस्त से झगड़ा हुआ था।
मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। वह कृष्ण नगर के स्नेहनगर में रहती थी और लोगों के घर में काम किया करती थी। अंजलि का परिवार मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला था। परिवार के अनुसार उसकी कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। यह लड़का गोमती नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
गुरुवार सुबह परिजनों से यह कहकर घर से निकली कि वो एक युवक के साथ काम के सिलसिले में प्रयागराज जा रही है। दोनों वीआईपी रोड पर शारदा नहर के पास पहुंचे। यहां दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते ही बात इतनी बढ़ गई कि अंजलि ने नहर में छलांग लगा दी।
पुलिस अंजलि को अस्पताल लेकर गई
लोगों ने जब एक युवती को नहर में झलांग लगाते देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशियाना पुलिस कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने अंजलि को नहर से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उस वक्त तक अंजलि की सांसे चल रही थी। पुलिस अंजलि को लेकर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
चश्मदीदों का दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों का यह भी कहना है कि युवती के नहर में कूदते ही उसके साथ मौजूद युवक उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसीपी कृष्णानगर ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. उन्होंने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन