सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने पर आर्मी कैप्टन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Dec 2022 08:29 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Dec 2022 08:29 PM
लखनऊ न्यूज़ : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फ़ोर्स ( STF ) ने अंकित मिश्रा नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को आर्मी का कैप्टन बताकर लोगों को आर्मी में भर्ती कराने का झांसा दिया और उनसे बदले में लाखों रूपए वसूले। आपको बता दें कि इस बात की सूचना STF को मिलिट्री इंटेलिजेंस के द्वारा मिली थी।
STF के पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह ने कहा कि आरोपी की उम्र 40 साल है और उसका नाम अंकित मिश्रा है। जो सेना की वर्दी में सेना की कैंटीन के बाहर घूमता था। उन्होंने आगे बताया कि आर्मी की वर्दी पहन के असली सेना अधिकारी जैसे दिखने वाला यह आदमी तीन साल से यही ठगी का काम कर रहा है। आर्मी कैंटीन में लिपिक के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए उसने हाल ही में संत कबीर नगर के बलराम से 5 लाख और एटा निवासी राहुल से 5 लाख रूपए लिए थे।
पुलिस ने बताया की उसकी पत्नी राज्य पुलिस विभाग में काम करती है। और पकडे जाने के बाद आरोपी ने बताया की अब तक वह 12 लोगों के साथ ठगी कर चुका है।