ARREST : संभल में 10,000 की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
ARREST
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:01 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:01 PM
ARREST : संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल जिले की गुन्नौर तहसील में बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने एक कानूनगो को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
ARREST
एसीओ टीम के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुन्नौर तहसील के रेंधा गांव निवासी राधेश्याम ने मंगलवार को कानूनगो के खिलाफ जमीन की नाप के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद एक टीम का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को गुन्नौर तहसील में साइकिल स्टैंड के पास शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो शिव दयाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी ने बताया कि इस सिलसिले में गुन्नौर कोतवाली में कानूनगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।