उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच मंत्री आशीष पटेल ने बड़ा बयान दिया है। सुल्तानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अपना दल (एस) के नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में NDA की सरकार तीसरी बार बनेगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। इसी बीच प्रदेश सरकार के मंत्री और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार तीसरी बार बनेगी। उन्होंने गठबंधन के संगठन, कार्यकर्ताओं और शासन के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। मंत्री आशीष पटेल शनिवार को सुल्तानपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। UP News
यह भी पढ़ें :बिजनौर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) के गठन के समय से ही पार्टी जातीय जनगणना की मांग उठाती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मांग को स्वीकार किया है, जिसके लिए उनकी पार्टी आभारी है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना का मुद्दा उनकी पार्टी की प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। UP News
इसे भी पढ़ें : काशी क सिग्नेचर ब्रिज को मिला नया नाम, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में NDA गठबंधन के पास मजबूत संगठन, अनुभवी कार्यकर्ता और शासन का व्यापक अनुभव है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश के लिए अभिभावक की भूमिका में बताते हुए कहा कि गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर पूछे गए सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि जिन सीटों पर सपा को सफलता मिली है, वे पहले से ही उसके पास थीं। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए दावा किया कि अपना दल (एस) का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत से कम नहीं रहा है और संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। UP News
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बात करते हुए आशीष पटेल ने NDA के सहयोगी दलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी सहित कई नेता शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपना दल (एस) केवल सीटों के बंटवारे के लिए गठबंधन नहीं करता, बल्कि चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से साथ आता है। मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति में विश्वास रखती है और संविधान के दायरे में रहकर काम करती है। UP News
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए आशीष पटेल ने उन्हें दृढ़ प्रशासक और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश की रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। UP Newsे
विज्ञापन