
Ateeq Ahmed Update : झांसी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले दिनों हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित माफिया सरगना अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर आ रही प्रयागराज पुलिस की टीम झांसी क्रास कर चुकी है। आज सुबह प्रयागराज पुलिस की टीम झांसी पार गई। पता चला है कि झांसी से निकलने के बाद अतीक अहमद की कार से टकराकर एक गाय की मौत हो गई।
बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. जब अतीक का काफिला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से होकर गुजर रहा था, तभी काफिले के सामने एक गाय आ गई। जानकारी के मुताबिक बैन से टकराने के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि अतीक अहमद को लेने के लिए प्रयागराज पुलिस रविवार को गुजरात के साबरमती पहुंची थी। तमाम तरह की औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद प्रयागराज पुलिस रविवार शाम अतीक अहमद को अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। रातभर का सफर करने के बाद पुलिस सुबह झांसी पहुंची। कार से गाय के टकरा जाने के बाद कुछ देर के लिए काफिले को रोक दिया गया था, जिसके बाद फिर से पुलिस का काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।