माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान का शव पोस्टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज पहुंच गया है। शव के साथ उसका साथी सोनू का शव भी हटवा गांव लाया गया है। दोनों का अंतिम संस्कार अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।

UP News : माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान का शव पोस्टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज पहुंच गया है। शव के साथ उसका साथी सोनू का शव भी हटवा गांव लाया गया है। दोनों का अंतिम संस्कार अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। सोनू को हटवा गांव स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जबकि आबान का अंतिम संस्कार कसारी मसारी स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद आबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कसारी मसारी के इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद को भी दफनाया गया है। आबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के पास तैयार की गई है। UP News
आबान के अंतिम संस्कार को देखते हुए हटवा गांव से लेकर कसारी मसारी तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को झांसी से वाहनों के काफिले के साथ प्रयागराज लाया गया। UP News
विज्ञापन