Atiq Asharaf Murder : अपनी मौत को लेकर अतीक ने 19 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी
Atiq had made this prediction about his death 19 years ago
भारत
चेतना मंच
16 Apr 2023 03:59 PM
लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात तीन हमलावरों ने प्रयागराज में हॉस्पिटल के बाहर दोनों को गोली मारी। अतीक को इस बात का आभास काफी पहले हो गया था कि उसका अंत गोली से होगा। 19 साल पहले ही उसने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।
2004 में फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उसने एक रिपोर्टर से इस बारे में बात की थी। उसने कहा था कि एनकाउंटर होगा। पुलिस मारेगी, या कोई अपनी बिरादरी (अपराधी) का सिरफिरा, सड़क के किनारे पड़े मिलब। अतीक ने कहा था कि सबको पता होता है अंजाम क्या होना है। कब तक टाला जा सकता है। ये सब (चुनाव लड़ना) इसकी ही जद्दोजहद है। फूलपुर सीट से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चुनाव लड़ा था। इस पर अतीक ने कहा था कि पंडित जी की तरह हम नैनी जेल में भी रहे हैं। वो किताब लिखे वहां, हमें अपनी हिस्ट्रीशीट की वजह से जाना पड़ा था।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या किए जाने को लेकर बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुजरात जेल से अतीक अहमद और बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में खुलेआम गोली मारकर हत्या हुई। यह उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह है। यह घटना यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि देशभर में चर्चित इस अतिगंभीर और अति-चिन्तनीय घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर। वैसे भी उत्तर प्रदेश में कानून द्वारा कानून के राज के बजाय, अब इसका एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित है? सोचने की बात है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।