
Atiq Murder Case / प्रयागराज । माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पहली ही गोली लगने से मौत हो गई थी। माफिया अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों के मुताबिक शूटरों ने अतीक और अशरफ को कुल 13 गोलियां मारी थी, जिसमें से पहली ही गोली दोनों के सिर और माथे में लगी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि 15 अप्रैल को देर रात कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी।
अतीक और अशरफ की हत्या करने वालों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई थी। घटना के बाद से रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। एसआईटी ने इस प्रकरण से संबंधित दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है।
वहीं, अतीक अहमद व अशरफ को कुल 13 गोलियां लगी थीं। लेकिन दोनों के लिए सिर व माथे पर लगी पहली गोली ही घातक साबित हुई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान से यह बात सामने आई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।