अयोध्या हवाई अड्डे पर इस दिन पहुंचेगी पहली उड़ान, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Ayodhya Airport
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:00 AM
Ayodhya Airport: रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एयरपोर्ट बनाकर तैयार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 30 दिसंबर से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो अपनी उद्घाटन उड़ान का परिचालन करने वाली है। हालांकि इंडिगो की कमर्शियल सेवा 6 जनवरी से शुरू होगी। 30 दिसंबर को दिल्ली से पहली उड़ान इस हवाई अड्डे पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है।
Ayodhya Airport
इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी, और अयोध्या एयरलाइन कंपनी का 86वां डोमेस्टिक डेस्टिनेशन होगा। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि, दिल्ली से उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ानों के लिए व्यावसायिक परिचालन 6 जनवरी 2024 से शुरू किया जाएगा।
30 दिंसबर को उड़ेगी पहली फ्लाईट
जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा बुधवार को एक बयान जारी किया गया। जिसमें लिखा था, कि इंडिगो 30 दिसंबर को अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी। इंडिगो की यह उड़ान राजधानी दिल्ली से अयोध्या पहुंचेगी। इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से विमान का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी होगी। साथ ही 11 जनवरी से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानों संचालित की जाएगी।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी उसी समय अयोध्या एयरपोर्ट समेत करीब 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन, रेलवे विभाग और एएआई उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा, और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में बनाए गए एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीकों से लेस बनाया गया है। अभी कुछ उपकरणों का कैलीब्रेशन का काम चल रहा है। वहीं सभी चीजों का ट्रायल लिया जा रहा है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।