अयोध्या दीपोत्सव-2026 देखने की योजना बना रहे हैं? यूपीएसटीडीसी ने 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति में दो रात और तीन दिन का विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। जानिए 6 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के दौरान राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू आरती और राम की पैड़ी के दर्शन से लेकर होटल, भोजन, परिवहन और बुकिंग की

UP News : उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 (Deepotsav 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को दीपोत्सव के दौरान और भव्य रूप देने के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने पर्यटकों के लिए ‘दीपोत्सव अयोध्या’ विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। दो रात और तीन दिन के इस पैकेज के जरिए पर्यटकों को अयोध्या के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ दीपोत्सव की भव्यता का अनुभव कराया जाएगा। सरकारी पर्यटन पोर्टल पर अयोध्या दीपोत्सव-2026 की तारीख 6 नवंबर 2026 दी गई है।

उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 (Deepotsav 2026) के लिए यूपीएसटीडीसी के इस विशेष पैकेज की दर 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। यह दर ऑल-इंक्लूसिव आधार पर बताई गई है, जबकि जीएसटी अतिरिक्त होगा। पैकेज में ट्विन-शेयरिंग आधार पर होटल में ठहरने, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोजन और एसी वाहन से परिवहन की सुविधा शामिल है। पर्यटक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। खास बात यह है कि यदि कोई पर्यटक निर्धारित तीन दिन से अधिक समय तक अयोध्या में रुकना चाहता है तो पैकेज को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कराने का विकल्प भी रखा गया है।
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 (Deepotsav 2026) के लिए यूपी सरकार के इस टूर पैकेज के तहत पर्यटकों को भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल और नागेश्वर नाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। राम की पैड़ी भी अयोध्या के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है और दीपोत्सव के दौरान यहां दीपों से जगमगाता सरयू तट विशेष आकर्षण बनता है। पहले दिन अयोध्या पहुंचने और होटल में प्रवेश के बाद प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को श्रद्धालु सरयू आरती में शामिल हो सकेंगे और राम की पैड़ी की रोशनी का आनंद ले सकेंगे।
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 (Deepotsav 2026) के दूसरे दिन की शुरुआत नाश्ते के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन से होगी। इसके बाद सीता की रसोई सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। अयोध्या दीपोत्सव के दौरान सरयू तट और राम की पैड़ी पर बड़ी संख्या में दीप जलाए जाते हैं। केंद्र सरकार के पर्यटन पोर्टल के अनुसार दीपोत्सव अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है।पर्यटन विभाग के अनुसार दीपोत्सव-2026 के दौरान पर्यटकों को कई नए आकर्षण देखने को मिल सकते हैं। इनमें फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, नए घाट, एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट, गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण तथा उधैला झील में ईको-टूरिज्म विकास जैसी योजनाओं को भी पर्यटकों के अनुभव से जोड़ा जा रहा है। UP News :
टूर के तीसरे और अंतिम दिन नाश्ते के बाद मंदिर दर्शन तथा अयोध्या के स्थानीय बाजारों में खरीदारी का अवसर मिलेगा। इसके बाद होटल से चेक-आउट कर तीन दिवसीय यात्रा का समापन होगा। जो पर्यटक निर्धारित अवधि के बाद भी अयोध्या में रुकना चाहते हैं, वे पैकेज को कस्टमाइज करा सकते हैं। यूपीएसटीडीसी के अनुसार पैकेज में व्यक्तिगत खर्च, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, नाव की सवारी और ऐसी अन्य सेवाएं शामिल नहीं होंगी, जिनका पैकेज में अलग से उल्लेख नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 में आने के लिए इच्छुक पर्यटक 83030 19844 नंबर पर संपर्क कर ‘दीपोत्सव अयोध्या’ पैकेज की जानकारी और बुकिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी टूर पैकेज की जानकारी उपलब्ध है। पर्यटन विभाग का कहना है कि इस विशेष पैकेज के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने के साथ दीपोत्सव की भव्यता का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है। UP News :
विज्ञापन