
Ayodhya News : उत्तर प्रदेश में स्थापित अयोध्या नगरी एक नया रिकार्ड बनाने जा रही है। दीपावली से पहले राम की नगरी अयोध्या 24 लाख लाख दीयों से जगमगाएगी। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों को रोशन करने के लिए 25 हजार वालंटियर्स की भारी भरकम फौज लगाई गई है। दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है। राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले साल भी अयोध्या नगर में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया था और पूरी नगरी को कई लाख दीपों से सजाया गया था। इस साल भी यह तैयारी शुरू कर दी गई है। इस साल 24 लाख दीपों से अयोध्या नगरी रोशन होगी। लेजर लाइट के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स को दीपों को जलाने के लिए लगाए गए हैं। इस दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे।
गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया दिया गया है। दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों की का आकार 24 एमएल हैं जिसमें सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद यह सांतवा दोपोत्सव है। इस बार यूपी के साथ कई प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। योगी सरकार धोबिया, फरुआही, राई, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच दे रही है। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, रामकथा पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा कुमार विशु के भजनों की गंगा भी बहेगी।
दीपोत्सव के दौरान सरयू की जलधारा में भव्य लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। सरयू नदी के किनारे भव्य आयोजन है जहां पर यह लेजर लाइट कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं सरयू नदी के तट को भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है सरयू नदी सटे पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है।