
उत्तर प्रदेश समेत देशभर के रामभक्तों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्तिथ राम मंदिर से जुड़ी यह खबर सभी रामभक्तों को जानना चाहिए। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्तिथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरी तरह से पूरा हो चुका है। मुख्य मंदिर के साथ-साथ परकोटे के भीतर बने छह अन्य मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा सभी का निर्माण कार्य समाप्त हो चुका है। UP News
इन मंदिरों पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना भी विधिवत की जा चुकी है। अब ध्यान 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह पर केंद्रित है, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक होगा। UP News
श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर वित्तीय आंकड़े भी सामने आए हैं। निधि समर्पण अभियान के दौरान देश और विदेश के लाखों राम भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति से भरपूर योगदान दिया। ट्रस्ट को अब तक 3000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार, मंदिर निर्माण पर अब तक लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जबकि मंदिर परिसर में चल रहे शेष विकास कार्यों को मिलाकर कुल खर्च 1800 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी धनराशि मिलने की कल्पना शुरुआत में किसी ने नहीं की थी, लेकिन भक्तों की आस्था ने इसे संभव बना दिया। यह श्रद्धा और जनसहयोग का अनुपम उदाहरण है।
उत्तर प्रदेश की धरती से निकल रही आस्था की यह गूंज अब विश्वभर में सुनाई दे रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि जब मंदिर निर्माण अभियान की शुरुआत हुई थी, तब इतनी बड़ी आर्थिक भागीदारी की कल्पना भी नहीं की गई थी, लेकिन राम भक्तों की श्रद्धा ने असंभव को संभव बना दिया। देश-विदेश से भक्तों ने जिस भावना और विश्वास के साथ दान दिया है, वह अपने आप में जनआस्था और एकता का अद्वितीय उदाहरण बन चुका है।अब अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस आयोजन में ट्रस्ट ने 8 से 10 हजार अतिथियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि वर्ष 2022 के बाद से जिन श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण में योगदान दिया है, उन्हें भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। UP News
भवन निर्माण समिति ने घोषणा की है कि श्रीराम मंदिर निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं और कंपनियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट ने बताया कि 25 नवंबर के भव्य ध्वजारोहण समारोह के बाद एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंदिर निर्माण से जुड़े सभी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और आभार प्रतीक देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उन सभी लोगों के समर्पण को नमन करने का अवसर होगा, जिन्होंने अयोध्या की इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में अपना योगदान दिया। UP News