विज्ञापन
भगवान राम की पावन जन्भूमि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान संग्रह से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) लगातार तीसरे दिन भी सक्रिय रहेगी।

UP News : भगवान राम की पावन जन्भूमि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान संग्रह से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) लगातार तीसरे दिन भी सक्रिय रहेगी। पिछले दो दिनों से अयोध्या में डेरा डाले टीम कई स्तरों पर दस्तावेजों, कर्मचारियों और तकनीकी रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है। UP News
जांच के पहले दिन SIT ने करीब 43 लोगों से पूछताछ की थी, जबकि दूसरे दिन यह संख्या 32 रही। पूछताछ का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और इसमें बैंक कर्मचारी, दान संग्रह से जुड़े स्टाफ तथा अन्य संबंधित कर्मी शामिल हैं। टीम ने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। मंगलवार को SIT की टीम लगभग 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंची और सीधे यात्री सुविधा केंद्र तथा दान काउंटरों की जांच शुरू की। इस दौरान दान पेटियों से जुड़े रिकॉर्ड, नकदी संग्रह प्रक्रिया और निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की फुटेज का भी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान बैंक से जुड़े दस्तावेजों की भी विस्तृत पड़ताल की गई। दान राशि के संग्रह और काउंटिंग प्रक्रिया में शामिल बैंक कर्मियों से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की गई। साथ ही कैश काउंटिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों और टीसीएस (TCS) से जुड़े स्टाफ को भी जांच के दायरे में लाया गया है। UP News
पूरे निरीक्षण के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव परिसर में मौजूद रहे। SIT टीम ने यात्री सुविधा केंद्र में स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा। सूत्रों के अनुसार, SIT की तीन सदस्यीय टीम आज फिर से राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेगी और दान काउंटर, बैंक स्टाफ तथा कैश हैंडलिंग से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। सभी संबंधित व्यक्तियों को यात्री निवास में बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। UP News
विज्ञापन