
उन्होंने अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय एवं अयोध्या के भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर सभी सीटों पर पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने हनुमान गढ़ी में भगवान श्री हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बजरंगवली से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के प्रार्थना की।
अयोध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व वरिष्ठ कार्यकर्ता अंजनी पांडेय से मुलाकात के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
चुनावी रणनीति बनाने के बाद सांसद ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय के साथ श्रीराम मंदिर के निर्माण क्षेत्र का अवलोकन भी किया तथा प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण के सपने को साकार होते हुए देखा।