विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चल रहा अयोध्या राम मंदिर का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर में से चढ़ावे की चोरी के दाग को महंत जी झेल नहीं पाए। चढ़ावा चोरी का दाग लगने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत खराब हो गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश में चल रहा अयोध्या राम मंदिर का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर में से चढ़ावे की चोरी के दाग को महंत जी झेल नहीं पाए। चढ़ावा चोरी का दाग लगने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत खराब हो गई है। अचानक तबियत खराब होने के कारण महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती महंत जी की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही है। UP News
अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रसिद्ध संत महंत नृत्य गोपाल दास हैं। महंत जी को सोमवार 29 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और साथ ही पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत भी थी। भर्ती होने के बाद से ही डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल के डॉक्टर ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। डॉक्टर ने बताया कि महंत गोपाल की सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा है। डाक्टरों ने कहा कि हर कोई महंत गोपाल के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहा है। उन्हें भर्ती हुए दो दिन हो चुके हैं। UP News
डॉक्टर के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज अस्पताल की सीसीएम टीम कर रही है। इस टीम की अगुवाई डॉ. दिलीप दुबे कर रहे हैं। पेशाब में जो इंफेक्शन हुआ है, उसकी जांच और इलाज खुद डॉक्टर देख रहे हैं। डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि महंत गोपाल को लगातार स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और उनकी सेहत सुधर रही है। डॉक्टर ने यह भी साफ किया कि महंत नृत्य गोपाल दास को पूरी तरह ठीक होने में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं। डॉक्टर ने उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद महंत गोपाल एक बार फिर अयोध्या लौट जाएंगे। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पूरी नजर बनाए हुए है ताकि जल्द से जल्द वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। UP News
विज्ञापन