विज्ञापन

Ayodhya News : भगवान राम की नगरी अयोध्या से बुरी खबर सामने आई है। खबर यह है कि एक कलियुगी बेटे ने अपने माता पिका को फावड़े से काट डाला। यह दर्दनाक घटना करवाचौथ जैसे पवित्र त्यौहार पर हुई। मां बाप की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने अपने बेटे को पत्नी को पीटने से मना किया था। भगवान राम की नगरी अयोध्या में हुई इस घटना की सर्वत्र चर्चा हो रही है।
आपको बता दें कि अयोध्या जिले के सागरपट्टी पंधिला गांव में रहने वाले बालेंद्रमणि अपने परिवार के साथ रहता है। बालेंद्र की पत्नी प्रतिमा बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा था। रात करीब 8:30 बजे पूजा कार्यक्रम सुनिश्चित था। चांद दिखने पर प्रतिमा ने बालेंद्र को फोन किया कि जल्दी आ जाइए, लेकिन वह नहीं पहुंचा।
काफी इंतजार के बाद प्रतिमा ने देवरानी प्रीति के साथ करवाचौथ व्रत की पूजा कर पानी पी लिया। देर रात बालेंद्र घर लौटा तो पत्नी के पूजा कर लेने की जानकारी पर आपे से बाहर हो गया और अपनी पत्नी प्रतिभा को पीटने लगा। घर में कलह होते देख बालेंद्र के पिता राजमणि तिवारी (60) और मां सरोज (55) ने झगड़ा करने से रोका। इस पर वह माता-पिता से ही उलझ गया।
थोड़ी देर बाद बालेंद्र गांव की ओर चला गया। मामला शांत हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी व छोटा भाई प्रवेश मणि तिवारी अपने परिवार के साथ घर का मुख्य दरवाजा बंद कर अंदर सो गए। माता-पिता बरामदे में ही सोए थे। रात करीब 11:30 बजे बालेंद्र फावड़ा लेकर पहुंचा और पिता राजमणि तिवारी पर हमला कर दिया। बगल में सोई मां सरोज जैसे ही चिल्लाई तभी उन पर भी वार कर दिया। चीखें सुनकर लोग बाहर निकलते तो बालेंद्र भाग निकला। घायल दंपति को इलाज के लिए सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सीओ आशीष निगम ने बताया कि आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। राम मंदिर के लिए प्रसिद्ध अयोध्या की यह घटना सब जगह चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन