विज्ञापन
UP News; पिता ने एफआईआर में जिम ट्रेनर, उसके परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।

UP News; शामली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आरोप है कि करोड़पति दवा कारोबारी के इकलौते बेटे को महिला जिम ट्रेनर ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में निकाह कर लिया। 27 साल का आयुष मलिक रहमान बन गया । उसने दाढ़ी बढ़ा ली, मस्जिद जाने लगा और टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा।
दयानंद नगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी नोएडा में हुई है। बेटा आयुष बी-फार्मा करके मेडिकल स्टोर चलाता है।
पिता ने क्या आरोप लगाए?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवराज मलिक ने शनिवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में जिम ट्रेनर, उसके परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी निकाहनामा तैयार कर पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। मुस्लिम न बनने पर हत्या की धमकी दी गई।
पुलिस ने जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि 5 साल पहले आयुष ने ‘कुरैशी प्लस’ जिम जाना शुरू किया था। यहां चांदनी जिम ट्रेनर थी जो कुरैशी बस्ती की रहने वाली है। उसने कथित तौर पर आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 4 साल पहले चोरी-छिपे आयुष से निकाहनामा पढ़वाया।
यह पूरा मामला तब खुला जब 4 जून को मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया- भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है। दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल लिया। इसके बाद शनिवार को आयुष के पिता देवराज मलिक ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। UP News
विज्ञापन