
Azam khan News जेल में बंद उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खां की जमानत याचिका पर कोई फैसला न लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट इलाहाबाद पर कड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय प्रक्रिया पर भी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका पर सुनवाई न होना न्यायिक प्रणाली का मजाक है।
आपको बता दें कि सपा नेता आजम खां की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह टिप्प्णी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, यदि जरुरी हुआ तो हम इस पर आदेश देंगे। आगामी 11 मई को इस मामले पर सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि जेल में बंद सपा नेता आजम खां को 86 मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। केवल एक मामले में उनकी याचिका पर सुनवाई लंबित है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। अब अगले सप्ताह तक कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। अगर आजम खान की जमानत अर्जी मंजूर हो जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। क्योंकि, बाकी मामलों में कोर्ट ने उन्हें पहले ही जमानत दे दी थी।
>> Lekhpal Bharti यूपी लेखपाल भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई PET 2021 की कटऑफआरोप है कि आजम ने शत्रु संपत्ति को अवैध रूप से कब्जे में लेकर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया। हाईकोर्ट में इस मामले में पिछले वर्ष दिसंबर में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।