Badaun News: कार से टक्कर मार युवक को 3 किमी घसीटा, मौत
Badaun News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:01 AM
Badaun News: बदायूं (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासोल में टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और शव को तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागा, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिल्सी थाने के गांव सिरासोल का रहने वाला उमेश कुमार (22) नामक युवक शुक्रवार सुबह सैर करने निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उमेश कार के बोनट पर जा गिरा।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक महेश कुमार ने उमेश को कार में लटकाकर तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस द्वारा दो गाड़ियों से कार का पीछा कर गाड़ी को घेर लिया।
पहिए में फंसे शव को बमुश्किल गाड़ी का पहिया खोल कर निकलवाया गया और कार चालक महेश को कार के साथ हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।