Bagpat News किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Bagpat News
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 07:14 PM
Bagpat News : बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने के बाद दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।
Bagpat News
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) युवराज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर में बिजरौल गांव के निवासी आरिफ(18) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता अभियुक्त को पहले से जानती है।
सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभियुक्त आरिफ के खिलाफ बड़ौत पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।