Bagpat News : अपहरण करके मारे गए मासूम शौर्य के हत्यारों को मिले फांसी की सजा
The killers of innocent Shaurya who was abducted and killed get the death sentence
भारत
चेतना मंच
26 Dec 2022 10:10 PM
बता दें कि हाल ही में फखरपुर गांव के रहने वाले मासूम शौर्य की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे हत्यारे समाज और रिश्तों के लिए घातक हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि शौर्य के परिवार को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात के लिए दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह के वारदात का अंजाम देने के बारे में सोच भी न सके।- विवेक जैन
बागपत, उत्तर प्रदेश। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकला खेकड़ा में स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने प्रार्थना सभा की और फखरपुर के मासूम बच्चे शौर्य की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए उसे श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि हाल ही में फखरपुर गांव के रहने वाले मासूम शौर्य की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे हत्यारे समाज और रिश्तों के लिए घातक हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि शौर्य के परिवार को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात के लिए दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह के वारदात का अंजाम देने के बारे में सोच भी न सके। इस लोमहर्षक हत्याकांड को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है। सभी लोग इस हत्याकांड को लेकर गहरे सदमे में हैं।
अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शौर्य की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, प्रवेन्द्र कुमार, ओमबीरी, इंदु शर्मा, दीपा जैन, रीना गुप्ता, शिशुपाल यादव, सचिन कुमार, शिवानी धामा, शालू धामा, मोनिका आदि उपस्थित रहे।