बहराइच के मिहींपुरवा में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कैसे हुई ? आखिर महिला की मौत के पीछे क्या वजह रही और घटना के समय घर में क्या परिस्थितियां थीं ?

UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित छोटी बाजार मोहल्ले में महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतका की पहचान रीना, पत्नी रवि के रूप में हुई है। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र का है। घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर मोतीपुर पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। UP News
यह भी पढ़ें : स्केटिंग में आजमगढ़ की बेटी का जलवा, श्वेता ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। महिला के भाई अंकित, चचेरे भाई विक्की और सरोज कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। UP News
इसे भी पढ़ें : जमीन के चंद टुकड़ों के लिए जान लेने पर उतारू हुआ बेरहम बेटा ! मामा के साथ गिरफ्तार
फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन