उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। घर में लगे फर्राटा पंखे में अचानक करंट उतरने से एक ही परिवार के पिता और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की शुरुआत उस समय हुई, जब राज बहादुर की बड़ी बेटी पायल ने पंखे को छुआ।

UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पिता और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा घर में लगे फर्राटा पंखे में करंट उतरने के कारण हुआ। एक के बाद एक तीन लोगों के करंट की चपेट में आने से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली का तार हटाकर तीनों को पंखे से अलग किया और तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। UP News
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राज बहादुर (50) की बड़ी बेटी पायल (28) शादी के बाद सिद्धार्थनगर में रहती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर वह मायके आई हुई थीं। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पूजा करने के बाद पायल घर में लगे फर्राटा पंखे के पास गईं। जैसे ही उन्होंने पंखे को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गईं और पंखे से चिपक गईं। UP News
बेटी को करंट लगते देखकर राज बहादुर उसे बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने पायल को पंखे से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह भी बिजली के करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घर में चीख-पुकार सुनकर राज बहादुर की 22 वर्षीय छोटी बेटी प्राची भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने पिता और बड़ी बहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से वह भी करंट की चपेट में आ गईं। UP News
एक साथ तीन लोगों को करंट की चपेट में देख घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले बिजली का तार हटाया और तीनों को पंखे से अलग किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। UP News
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. नितिन शुक्ला के अनुसार, पिता राज बहादुर और उनकी दोनों बेटियों को आवश्यक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को लखनऊ के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पिता और दोनों बेटियों का उपचार जारी है। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। घर में हुए इस हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। UP News
विज्ञापन