बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीगांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। थाना प्रभारी और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के थाना मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौधरीगांव में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग से जुड़े पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब पांच बजे हुई घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। UP News :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कथित तौर पर युवती संबंधित युवक से शादी की मांग पर अड़ी थी। बताया गया कि मांग पूरी न होने पर उसने टावर से कूदने की बात कही, जिससे मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : शिक्षक चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख रुपये बरामद
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ और मिहींपुरवा क्षेत्राधिकारी अमित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।
फिलहाल युवती को सुरक्षित नीचे उतारे जाने और आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह खबर अपडेट की जा रही है। UP News :
विज्ञापन