बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर आखिर क्या कर रहे थे 9 भारतीय नागरिक ? बरामद सामान और पकड़े गए नागरिकों को कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा सौंप दिया गया है। क्या था पूरा मामला और कैसे हुई यह कार्रवाई ? जानिए बहराइच सीमा पर SSB के इस एक्शन की पूरी जानकारी।

UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कार्रवाई करते हुए 9 भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिल, पांच साइकिल और कपड़ों, हार्डवेयर समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों और जब्त सामान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया। UP News
मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 70वीं बटालियन के अंतर्गत रामपुरवा 79वीं बीओपी, बर्दिया को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से सामान ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी 70वीं बटालियन के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव, कमांडर उपेंद्र कुमार मिश्रा और बीओपी कमांडर दिलीप सिंह को दी गई। इसके बाद बीओपी कमांडर दिलीप सिंह ने जवान मूलराज, अरविंद कुमार, संतोष कुमार और सुनील कुमार सिंह के साथ सीमा स्तंभ संख्या 692 के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान कुछ लोग सामान लेकर जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर एसएसबी जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान नौ भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया। उनके पास से चार मोटरसाइकिल, पांच साइकिल और कपड़ों, हार्डवेयर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। UP News
एसएसबी की कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी नौ लोगों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा को सौंप दिया गया। अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारत-नेपाल सीमा पर सामान की अवैध आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा बल निगरानी कर रहे हैं। एसएसबी की इस कार्रवाई में नौ भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। UP News
विज्ञापन