बलिया को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ताजा तबादला सूची के अनुसार गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।नए कप्तान के जल्द ही बलिया पहुंचकर कार्यभार संभालने की उम्मीद है। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसी क्रम में बलिया जिले की पुलिस कमान अब आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा को सौंपी गई है। शासन की तबादला सूची के अनुसार गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को अब बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। UP News
मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी डॉ. ईरज राजा IPS 2017 बैच उत्तर प्रदेश कैडर के तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा को करियर के रूप में चुना। गाजियाबाद में एसपी देहात और एडिशनल डीसीपी के पद पर रहते हुए उन्होंने माफियाओं और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। पड़ोसी जिले गाजीपुर में बतौर एसपी उनका कार्यकाल काफी चर्चित रहा। UP News
गाजीपुर से सीधे बलिया आ रहे डॉ. ईरज राजा के आगमन को लेकर जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप है, वहीं आम जनता को उम्मीद है कि नए कप्तान के सख्त तेवरों से जिले की पुलिसिंग और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी। नए कप्तान जल्द ही जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। UP News
मुख्तार अंसारी गिरोह और स्थानीय माफियाओं की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण, कुर्की और अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की ताबड़तोड़ कार्रवाई में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पड़ोसी जिला होने के नाते वे इस क्षेत्र के मिजाज से वाकिफ हैं। बलिया में बिहार बॉर्डर से शराब तस्करी, खनन और कानून-व्यवस्था को पटरी पर रखना उनके लिए प्रमुख प्राथमिकता होगी। UP News
बलिया के मौजूदा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का तबादला बस्ती जिले के एसपी पद पर किया गया है। शासन के ताजा फेरबदल के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके स्थान पर अब डॉ. ईरज राजा बलिया की पुलिस कमान संभालेंगे। नए और पुराने दोनों अधिकारियों की तैनाती को लेकर संबंधित जिलों में पुलिस महकमे के भीतर तैयारियां शुरू हो गई हैं। UP News
नए कप्तान के कार्यभार संभालने के बाद जिले के थानों की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस की जवाबदेही पर भी लोगों की नजर रहेगी। बलिया की जनता को उम्मीद है कि नए पुलिस कप्तान के आने से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। UP News
विज्ञापन