बाराबंकी के सफदरगंज में चलती कार में आग लगने से 45 वर्षीय चालक प्रदीप कुमार की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार तड़के एक कार में आग लगने से चालक प्रदीप कुमार (45) की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के अंदर जले हुए मानव अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। UP News
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के प्यारेपुर निवासी प्रदीप कुमार लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे घर से लगभग दो किलोमीटर पहले उनकी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। शनिवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों की नजर जली हुई कार पर पड़ी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद कार के भीतर मानव शरीर के जले हुए अवशेष मिले। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जहां टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। UP News
सफदरगंज कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग लगने के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। चालक ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं UP News
फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाकर आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार में आग किन परिस्थितियों में लगी और चालक बाहर क्यों नहीं निकल सके। UP News
विज्ञापन