बाराबंकी में बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के सामने नाले में सफाइकर्मी चंदन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चंदन मंगलवार शाम से लापता था। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने नाले में शव पड़ा मिला। सुबह करीब 7:30 बजे राहगीरों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। UP News
पुलिस ने मृतक की पहचान नगर पालिका परिषद नवाबगंज में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत चंदन के रूप में की। शव की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार चंदन मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह नाले में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। UP News
मृतक की पत्नी कोमल ने पुलिस को बताया कि चंदन शराब का सेवन करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि संभवतः शराब के नशे में वह नाले में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।चंदन अपने पीछे पत्नी कोमल और दो बेटियों का परिवार छोड़ गया है। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी चर्चा बनी हुई है। UP News
विज्ञापन