बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव में सर्पदंश से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सर्पदंश से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव की है। महिला सोमवार रात अपनी बेटी और पोती के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। रात करीब 11:30 बजे सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाराबंकी ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सिरौली कला गांव निवासी बड़की पत्नी राममिलन (60) सोमवार रात अपनी बेटी और पोती के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थीं। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे उन्हें सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिजनों को सर्पदंश की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद महिला को तेज दर्द और बेचैनी होने लगी, जिसके बाद परिजनों को सांप के काटने की आशंका हुई।
महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. आशीष सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बावजूद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल बाराबंकी लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। UP News :
ग्राम प्रधान श्रीकांत शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला रात में घर के बरामदे में सो रही थीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी विषैले सांप ने डसा था। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में घर के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।UP News :
विज्ञापन