उत्तर प्रदेश में पतियों की संदिग्ध मौत से जुड़े मामलों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मेरठ में पति की हत्या के लिए सांप के इस्तेमाल के आरोपों के बाद अब बरेली से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

UP News : उत्तर प्रदेश में पतियों की संदिग्ध मौत से जुड़े मामलों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मेरठ में पति की हत्या के लिए सांप के इस्तेमाल के आरोपों के बाद अब बरेली से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और मकान मालिक पर साजिश रचकर जबरन तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि अस्पताल में मौत से पहले युवक ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने पत्नी और मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। UP News
परिजनों के मुताबिक, इसराइल की करीब 13 साल पहले गौसिया नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के शुरुआती वर्षों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद इसराइल अपने परिवार से अलग होकर पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगा। मृतक की मां बासिना और वारिसा ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले इसराइल को अपनी पत्नी और मकान मालिक सलीम के बीच कथित संबंधों की जानकारी हुई थी। परिजनों का दावा है कि इसराइल ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद घर में विवाद और तनाव बढ़ गया। परिवार के अनुसार, लगातार हो रहे विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर इसराइल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। हालांकि, आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया था। UP News
मृतक के भाई मोहम्मद तंजीम और उसकी मां ने आरोप लगाया कि आत्महत्या की कोशिश के बाद भी इसराइल के घर में विवाद खत्म नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी और मकान मालिक सलीम ने मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची। परिजनों के मुताबिक, इसराइल को कथित तौर पर जबरन तेजाब पिला दिया गया। इसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। UP News
परिवार का सबसे गंभीर दावा यह है कि मौत से पहले इसराइल ने पुलिस को अपना बयान दिया था। परिजनों के अनुसार, इस बयान में उसने अपनी पत्नी और मकान मालिक सलीम पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि घटना वास्तव में किस परिस्थिति में हुई और युवक की मौत की वजह क्या थी। UP News
घटना की सूचना मिलने के बाद बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब परिजनों के आरोपों, मृतक के कथित अंतिम बयान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन