बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा पुलिस फेरबदल करते हुए 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। कई चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जनपद पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद किए गए इस फेरबदल में थानों और चौकियों के प्रभार के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस से विभिन्न थानों में नई तैनाती भी शामिल है। एक साथ 67 दरोगाओं के तबादले से बरेली पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। नई तैनाती पाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में रवाना होकर कार्यभार संभालने और इसकी अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत कई दरोगाओं को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को शीशगढ़, सुनील तोमर को मीरगंज, सचिन चौधरी को इज्जतनगर और हरीश चंद शर्मा को शेरगढ़ भेजा गया है। इसी तरह मनोज कुमार को फरीदपुर, मुकेश कुमार और सुमित कुमार को आंवला, रोहन राणा को भुता तथा शुभम सोम को प्रेमनगर थाने में तैनाती दी गई है। फतेहगंज पूर्वी थाने में शुभम चौधरी और चंद्रपाल सिंह की तैनाती की गई है।
फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। रविराज पावड़िया को कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजय कुमार को चौकी चौराहा का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा रोहित तोमर को बिहारीपुर चौकी, धीरेंद्र सिंह को नकटिया चौकी, गौरव कुमार को सरदारनगर चौकी और नरेंद्र शर्मा को बल्लिया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक अमरजीत सिंह को बभिया चौकी, दीपक वर्मा को कर्मचारी नगर चौकी, अजय शर्मा को कुआडांडा चौकी और प्रणय क्षोत्रिय को सद्भावना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुकेश कुमार को लाल फाटक, नितिन शिरीष को रामगंगा, प्रसून कुमार को गैनी, पवन कृष्ण को परसाखेड़ा और अमित कुमार को लभारी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शीशगढ़ क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रवीण शर्मा को बंजरिया चौकी और सुरेंद्र सिंह को मानपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा महिला दरोगाओं समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को थानों, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और परिवार परामर्श केंद्र में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इसकी अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद संबंधित थानों और चौकियों में पुलिसिंग व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलता है, इस पर नजर रहेगी। UP News :
विज्ञापन