बरेली के शाही थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। गणेशपुर गांव के पास हुए इस हादसे में दीपक की मौत हो गई, जबकि प्रेमपाल और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना शाही क्षेत्र में गणेशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। UP News
जानकारी के अनुसार प्रेमपाल पुत्र प्रभुदयाल, विकास पुत्र देशपाल और दीपक पुत्र चंद्रपाल बुधवार रात बाइक से सहोड़ा से अपने घर लौट रहे थे। तीनों जब गणेशपुर गांव के पास पहुंचे, तभी दुनका की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरेली भेजा गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक पुत्र चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमपाल और विकास का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। UP News
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जानकारी जुटाते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है पुलिस ने मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। UP News
हादसे में जान गंवाने वाले दीपक की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। बताया गया है कि उसका एक वर्षीय बेटा भी है। दीपक की मौत की खबर परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। एक तरफ दीपक की मौत ने परिवार को तोड़ दिया, वहीं दो घायलों की हालत को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन