बरेली में रजा पैलेस पर चला बुलडोजर, नफीस का बारात घर अब गिराया जा रहा
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Oct 2025 04:42 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Oct 2025 04:42 PM
बरेली हिंसा मामले में पुलिस-प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है। मौलाना तौकीर रजा के गुर्गों और रिश्तेदारों पर कार्रवाई के तहत शनिवार को नफीस के 'रजा पैलेस' बारात घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। बीते मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने सपा पार्षद और तौकीर रजा के रिश्तेदार उमान रजा के गैराज को ध्वस्त कर दिया था, साथ ही उसकी दो नई दुकानें भी सील की गई थीं। Bareilly Violence :
नफीस और बेटे पर कार्रवाई
* नफीस को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वह मौलाना का करीबी और हिंसा का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
* नफीस ने पुलिस को धमकी दी थी कि पुलिस के हाथ काट दूंगा, पोस्टर को हाथ भी मत लगाना।
* नफीस के बेटे फरहान को भी जेल भेजा गया है, जो फेसबुक पेज और सोशल मीडिया अपील के माध्यम से भीड़ जुटाने में शामिल था।
नमाज का समय बदलकर की गई भीड़ जुटाने की योजना
जांच में सामने आया कि हिंसा वाले दिन मस्जिदों में नमाज का समय जानबूझकर बदल दिया गया था। आमतौर पर शुक्रवार की नमाज दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होती है, लेकिन उस दिन इसे एक बजे अदा करवाया गया। इससे बड़ी संख्या में लोग नौमहला मस्जिद से निकलकर इस्लामिया ग्राउंड की ओर बढ़े, जो आगे चलकर हिंसा में शामिल हुए।
वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया सुराग
* पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और कंट्रोल रूम से अहम सुराग मिले।
* वायरल वीडियो और वॉट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से भीड़ को नमाज के समय बदलने की सूचना दी गई।
* नफीस का बेटा फरहान इस फेसबुक पेज को आॅपरेट करता था, जिसने प्रशासन को गुमराह करने के लिए स्क्रीनशॉट और पोस्ट डिलीट किया।
बरेली की डिप्टी एसपी सोनाली मिश्रा ने बताया कि अभियान बरेली जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है, और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 83 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।