उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई। उसने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा और कुछ घंटों बाद खुद भी फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। UP News
पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का इसी क्षेत्र के एक 21 वर्षीय युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। गुरुवार रात दोनों के बीच रोज की तरह मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि बहस के दौरान युवक ने गुस्से में कहा कि वह अपनी जान दे देगा। इस पर युवती ने भी आवेश में आकर कह दिया, "जाओ, मर जाओ।"
इसके बाद रात करीब 11 बजे युवक ने वीडियो कॉल बंद नहीं की, बल्कि प्रेमिका के सामने ही कमरे की छत के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। अचानक हुई इस घटना को देखकर युवती गहरे सदमे में चली गई। उसे लगा कि उसकी बातों की वजह से उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। UP News
प्रेमी की मौत का सदमा युवती सहन नहीं कर सकी। शुक्रवार तड़के उसने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पूरी घटना का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट को भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। UP News
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवक के परिजनों ने उसकी मौत की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवती की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पूरी घटना का उल्लेख है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। UP News
विज्ञापन