लोकसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर का छलका दर्द, मंत्रीमंडल विस्तार पर दे दिया बड़ा बयान
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:20 PM
Uttar Pradesh News: देश को राजनीति में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे यूपी की सियासत में बयानबाजी और मुद्दों का सिलसिला देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ एनडीए में शामिल होने वाले सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, योगी मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है। जिसके चलते उनका बयान सामने आया है। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि अगर राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। राजभर ने यह भी कहा कि भर जाति का राजपाठ होली के दिन छीना गया था, इसलिए मैं होली नहीं मानता हूं। ऐसे में उन्हें भी राजपाठ न मिला तो वो होली नहीं मनाएंगे।
ओपी राजभर जुलाई 2023 में NDA में हुए थे शामिल
ओम प्रकाश राजभर से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि इसका इंतजार सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि लोगों को भी है। बता दें कि इससे पहले राजभर ने कहा था कि, वो जो बोलते हैं वो सीना ठोककर बोलते हैं। जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उस दिन मंत्री बनूंगा। मंत्री जब तक बन नहीं जाएंगे तब तक अधिसूचना जारी नहीं होने देंगे। दरअसल, जुलाई 2023 को आधिकारिक रूप से एनडीए में शामिल होकर ओपी राजभर ने दावा किया था कि, बीजेपी उन्हें मंत्री बनाएगी और वो जल्द ही शपथ लेंगे, लेकिन उनकी ताजपोशी नहीं हुई बीजेपी छोड़ सपा के साथ गए दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट से विधायक पद से इस्तीफा दिया और फिर बीजेपी में शामिल हो गए।
Uttar Pradesh News
सपा मुखिया के खिलाफ दे चुके कई बयान
ओपी राजभर ने कहा कि, दारा सिंह को बीजेपी में शामिल करवाया और फिर दावा किया कि मेरा मंत्री बनना तय है। घोसी उप चुनाव में दारा सिंह बीजेपी के उम्मीदवार बने लेकिन सपा से करारी शिकस्त मिली। इसके बाद भी राजभर ने दावा किया कि वो और दारा दोनों मंत्री जरूर बनेंगे, लेकिन नहीं बने। अगरतलाप है कि ओपी राजभर ने जब से एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया उसके बाद से लगातार समाजवादी पार्टी के खिलाफ हमलावर होते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी तमाम तरह के आरोप लगाएं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।