Big Accident- आगरा में रोडवेज बस का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल
भारत
चेतना मंच
03 Nov 2022 04:09 PM
आगरा- उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra UP) जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा (Big Accident) हो गया है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
गुरुवार सुबह आगरा के एत्मादपुर इलाके में नेशनल हाईवे 19 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े कैंटर में जा घुसी। इस भीषण हादसे (Big Accident) में पूरी बस बुरी तरह से ध्वस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचे घायलों में से डॉक्टरों ने 2 सवारियों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है, आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।