ग्रेटर नोएडा की बड़ी व चर्चित खबर: ग्रेनोप्रा के ओएसडी समेत आधा दर्जन पर एफआईआर
ग्रेटर नोएडा की बड़ी व चर्चित खबर
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:35 AM
ग्रेटर नोएडा की बड़ी व चर्चित खबर: नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बड़ी खबर आई है। वोटर लिस्ट से वोट काटने पर तत्कालीन एसडीएम व वर्तमान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी रजनीकांत मिश्र समेत आधा दर्जन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
ग्रेटर नोएडा की बड़ी व चर्चित खबर
जिले के विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट ने जनपद के तत्कालीन एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी रजनीकांत मिश्रा, दो तत्कालीन तहसीलदार विनय कुमार भदौरिया और अखिलेश सिंह समेत आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध थाना दनकौर में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। दनकौर थाने ने मुकदमा अपराध संख्या 26 बटा 2023 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 166, 167 तथा एससी एसटी एक्ट की धारा 315,316 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा कर रहे हैं।
दनकौर के गांव रोशनपुर की रहने वाली महिला हेमलता ने अदालत में शिकायत की थी कि अधिकारियों ने मतदाता सूची से उसका नाम काट दिया है। अदालत ने संज्ञान लेते हुए उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।