Big Breaking - अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या
भारत
RP Raghuvanshi
15 Apr 2023 11:18 PM
Prayagraj - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गौरतलब है अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का 13 अप्रैल को झांसी में एनकाउंटर हुआ था। अब माफिया अतीक अहमद उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from Prayagraj where Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead. pic.twitter.com/RBSDxTk5TY
अभी तक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर गई थी जहां पर अचानक दो-तीन लोगों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी और इस गोलीकांड में अतीक और उसके भाई दोनों की मौत हो गई।