Big Breaking: गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत
big breaking
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
03 Aug 2025 05:53 PM
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता मजरा रेहरा के पास उस वक्त हुआ जब बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई। Uttar Pradesh Samachar
दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नहर में जा समाई। राहगीरों ने शोर मचाकर तुरंत पुलिस और गांव के प्रधान को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए
घटना में जान गंवाने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। गांव में मातम पसरा है और मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज कर दिया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज दिलाया जाए और मृतकों के परिजनों को राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। Uttar Pradesh Samachar