
BIG BREAKING GHAZIABAD[/caption]
मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ही जीडीए के प्रवर्तन जोन 4 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आरके सिंह के द्वारा प्रवर्तन दस्ते को हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन के निकट एकत्र होने के आदेश दिए थे। इस बीच सभी को स्पष्ट किया गया था कि किस स्थान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है, लीक न होने पाए। जिस प्राइवेट कंपनी के लोगों को बिल्डिंग की छतों पर छेद करने के लिए बुलाया गया था, उससे अतिरिक्त उपकरण एवं स्टाफ के साथ पहुंचने के आदेश दिए गए थे।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि शिकायत मिली थीं कि हापुड़ रोड पर कालोनाइजर के द्वारा फ्लोरा एन्कलेब के नाम से अनाधिकृत कालोनी काटी जा रही है। मामला सामने आने पर संबंधित को नोटिस भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।