Big Breaking : UP के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस से पुलिस ने उठाया
Rakesh Rathore
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:50 AM
Rakesh Rathore : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। राकेश राठौर को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि, राकेश राठौर पर एक महिला से रेप का आरोप है और हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने राकेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। राकेश राठौर से जुड़ा यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है।