
पहले जरूरतमंदों को तीन महीने का राशन एक साथ मिल जाता था ताकि बार-बार केंद्र पर न आना पड़े और आने-जाने का खर्च भी बचे। लेकिन अब सरकार ने नई व्यवस्था लागू करते हुए कहा है कि 25 मई से 5 जून के बीच केवल जून महीने का राशन ही वितरित किया जाएगा। इसका मतलब है कि राशन अब मासिक आधार पर ही दिया जाएगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण में पारदर्शिता लाना और गड़बड़ियों पर लगाम लगाना है। स्टॉक का बेहतर प्रबंधन, डुप्लीकेसी पर रोक और लाभार्थियों तक सही समय पर राशन पहुंचाना भी इस फैसले की बड़ी वजहें हैं। UP News