उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला , प्रदेश के 10 लाख युवाओ को मिलेगा लाभ
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:58 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:58 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े फैसले का फायदा उत्तर प्रदेश के 10 लाख युवाओ को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखो युवा अपने पैरो पर खड़े होंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार के इस बड़े फैसले से प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही 10 लाख युवाओ के परिवारों को भी उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला लाभ पहुंचाने का काम करेगा।
क्या है उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश क्ले युवा वर्ग को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। इस बड़े फैसले के दौरान उत्तर प्रदेश के 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी । उत्तर प्रदेश सरकार के इस बड़े फैसले से न केवल युवाओं को आधुनिक तकनीक में दक्षता मिलेगी, बल्कि राज्य का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा।
क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की AI ट्रेनिंग योजना?
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में हर महीने लगभग 1.5 लाख लोगों को AI की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है । योजना को लागू और मॉनिटर करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस (CEC) को दी गई है। इसका प्रमुख लक्ष्य है कि अगले 4 से 6 महीनों में 10 लाख लोग AI में दक्ष हो जाएं।
शुरुआती तौर पर 3,500 से अधिक प्रतिभागियों को 2 महीनों में बेसिक एआई स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी । इस योजना को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में ट्रेनिंग सेंटर्स की स्थापना की जाएगी । इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले में प्रशिक्षित मास्टर टीचर्स द्वारा हर महीने 1.5 लाख लोगों को एआई सिखाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में स्थापित Microsoft, Intel, HCL (Guvi), Wadhwani Foundation, और 1M1B जैसी दिग्गज कंपनियां इस योजना में सहयोग कर रही हैं। ये कंपनियां CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत लोगों को फ्री में एआई की ट्रेनिंग देंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार कैसे देगी AI की ट्रेनिंग ?
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ट्रेनिंग उपलब्ध होगी। तकनीकी कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, स्किल सेंटर और कृषि विज्ञान केंद्रों को ट्रेनिंग हब बनाया जाएगा। इस ट्रेनिंग में , एआई की मूलभूत जानकारी, मशीन लर्निंग के बेसिक्स, डेटा एनालिसिस की तकनीकें, विभिन्न सेक्टरों में AI का प्रयोग आदि विषय शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से - डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, एजुकेशन जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में तकनीकी सुधार आएगा तथा युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को प्रदेश का बड़ा फैसला बताया जा रहा है । UP News :