विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यह फैसला प्रदेश की दशा तथा दिशा बदलने वाला फैसला होगा। UP सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश में जल्दी ही पांच लाख रुपए का भारी भरकम पूंजी निवेश लाने की घोषणा की है। सरकार ने तय किया है कि GBC-3 के तहत पांच लाख करोड़ रुपए का पूंजी निवेश कराया जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने जीबीसी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का नाम दिया है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चार बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) आयोजित की जा चुकी है। वर्ष-2025 के नवंबर के महीने में उत्तर प्रदेश में पाँचवीं जीबीसी-3 आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि जीबीसी-5 के द्वारा प्रदेश में पाँच लाख करोड़ रूपए का पूँजीनिवेश जुटाया जाएगा। इतने भारी भरकम पूँजी निवेश के आने से उत्तर प्रदेश की दशा तथा दिशा पूरी तरह से बदल जाएगी।
उत्तर प्रदेश में अब तक जो चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई हैं, उनके माध्यम से 16,000 से अधिक परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं इनमें 8,000 से अधिक में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो चुका है, जबकि 8,000 से अधिक कार्यान्वयनाधीन हैं। जो निवेश धरातल पर उतर रहा है उसमें सबसे ज्यादा निवेश विनिर्माण (62.25%), सेवा (28.09%) और अवसंरचना क्षेत्रों में हुआ है। इसके माध्यम से वीवो, टाटा, अदानी, पेप्सिको, हल्दीराम, आइकिया जैसी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने निवेश को धरातल पर उतारा है। इस वर्ष नंवबर में प्रस्तावित जीबीसी-5 के जरिए 5 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य है जो आयोजन की तिथि तक बढ़कर 10 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इस निवेश के धरातल पर उतरने से रोजगार के लाखों नए अवसर, स्थानीय उद्यमों का विकास और समग्र सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की उम्मीद है। Uttar Pradesh Samachar
विज्ञापन