कौशाम्बी की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, हादसे में 6 की मौत
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:39 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया है। धमाके के बाद लगी आग में अब कर 6 लोगों के मरने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से आग में झुलस गए हैं। हादसे के तुरंत बाद ही घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी का है।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भरवारी की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं जबकि कुछ सीरियस भी हैंय़ उन्होंने कहा कि यह पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी बाहर है इसलिए रिहायशी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है। जो लोग वहां काम कर रहे थे वो ही मारे गए हैं या घायल हुए हैं। जिसकी फैक्ट्री है उसके पास बनाने और बेचने का लाइसेंस था।