उत्तर प्रदेश में अब किसानों की बल्ले-बल्ले, फ्री मिलेगी बिजली
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:46 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:46 PM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के अधिकतर किसान संगठनों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। कुल मिला कर उत्तर प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले नलकूप (टयूबवेल) के लिए मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इस प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए प्रदेश के बजट में 1800 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा
उत्तर प्रदेश के किसानों को फ्री बिजली देने के फैसले के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने यह फैसला भी किया है कि प्रदेश के जिन जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा देने के लिए 23 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों के किसानों को फायदा मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलों के बर्बाद होने के बाद योगी सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार एनटीपीसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में दो पॉवर प्लांट स्थापित करेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिलों का विकास भी तेज किया जाएगा।
Uttar Pradesh News
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अनपरा में 800 मेगावाट के 2 पॉवर प्लांट लगेंगे। वहीं NTPC के साथ मिलकर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में दो बड़े पॉवर प्लांट लगाने में 8,624 करोड़ की लागत आएगी। उत्तर प्रदेश के मेजा में भी NTPC के साथ मिलकर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे।
योगी कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों के बारे में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि पांच कृषि यूनिवर्सिटी में एक एक इक्यूबेटर सेंटर स्थापित किये जाएंगे। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के लिए विकासकर्ता का चयन किया गया हैं पहले चरण की लागत 1500 करोड़ रूपये है। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, लखनऊ में मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई हैं। 11 किलोमीटर नया मेट्रो रेल मार्ग बनाएंगे। चारबाग से बसंतकुंज तक का विस्तार होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए अध्यादेश मंजूर किया गया है। इस परियोजना में लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई और रायबरेली शामिल हैं। वित्तमंत्री के अनुसार, पीलीभीत में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए जमीन निशुल्क आवंटन का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।प्रयागराज ने अति विशिष्ट अतिथि गृह बनेगा। साथ ही लखनऊ में आउटर रिंग रोड के लिए 439 करोड़ रूपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।