Big News : पीछा करने से गुस्साए बदमाशों ने सिपाही को मार डाला
Angered by the chase, the miscreants killed the constable
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:51 AM
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई क्षेत्र में अपराधी होने के संदेह में मोटरसाइकिल सवारों का पीछा करने वाले सिपाही की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात दो बजे हुई वारदात
पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि उरई कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पुलिस चौकी में तैनात सिपाही भेद जीत सिंह ने 9-10 मई की रात्रि लगभग दो बजे दो मोटरसाइकिल सवारों के अपराधी होने के संदेह पर उन्हें रोकने की कोशिश की। राजा के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवारों के नहीं रुकने पर सिपाही ने उनका पीछा किया। उन्होंने बताया कि इस पर बदमाशों ने सिपाही पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सूचना मिलने पर वह खुद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।