उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, तुरंत करा लें यह काम
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
Uttar Pradesh Samachar: उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों को 31 जुलाई तक अपने राशन कार्ड में खास प्रोविजन कराना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का जो भी राशन कार्डधारी अपने राशन कार्ड में यह खास प्रोविजन नहीं कराएगा उसे अगस्त 2025 में सरकारी राशन नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री में राशन पाने वाले उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारियों को भी यह प्रोविजन कराना लाजमी है।
उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ राशन कार्डधारियों को मिलता है फ्री राशन
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ राशन कार्ड आते हैं। उत्तर प्रदेश के इन 15 करोड़ नागरिकों को हर महीने फ्री में राशन मिलता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि सभी राशन कार्डधारियों को 31 जुलाई 2025 तक अपने राशन कार्ड का KYC कराना जरूरी है। जो राशन कार्डधारी 31 जुलाई तक राशन कार्ड का KYC नहीं कराएंगे उन्हें अगस्त 2025 में फ्री राशन नहीं दिया जाएगा। यही कारण है कि यह खबर उत्तर प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए सबसे बड़ी खबर हैं।
राशन कार्ड का E-KYC नहीं कराया तो पछताना पड़ेगा
आपको बता दें कि, भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से खास गाइड लाइन जारी की गई है, इसी गाइड लाइन के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि 31 जुलाई तक सभी राशनकार्ड धारक E-KYC करा लें। इसके पहले परिवार के मुखिया का ही E-KYC कराने पर काम चल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नि:शुल्क राशन लेने के लिए सभी लाभार्थियों को E-KYC कराना होगा। E-KYC कराने का सरकार का मुख्य मकसद है राशन वितरण में धांधली को रोकना। धांधली को रोकने में E-KYC एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। E-KYC होने के बाद सही लोगों को ही राशन मिल सकेगा। E-KYC कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। आपको अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा। वहां राशन डीलर आपके आधार कार्ड की जानकारी लेगा। इसके साथ ही आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) स्कैन करेगा। यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। इस प्रकार आपके राशन कार्ड का E-KYC हो जाएगा।
E-KYC को Electronic Know Your Customer कहा जाता है। यह ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिए सत्यापित की जाती है। राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड उनके, आधार कार्ड के साथ जोड़ने की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में राशन कार्ड धारक का आधार कार्ड से मिलान किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सही व्यक्ति को ही राशन का लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना पर विशेष ध्यान दे रही है।